अपने ढूंढने निकला मैं , दिखे सब पराये
मां को तो मां कह लूं , उसने तो छोटे के लाड़ लड़ाये,
फिर सोचा बुआ,बहन है अपनी , उन्होंने जा अपने घर अपनायें।
चाचा, ताऊ देखें, वो सब खुद खाने को आये,
भाई, भतीजे देखें सब हो लिए पराये, बेटी को भी देखा उसने भी घर अपने लिए बनाए।
बेटे को जब देखा , उसने भी अपनी घरवाली के सहारे लिए अपनाए,
शेष बची थी पत्नी जिसने गले में हार थे पहनाये,
वो भी तो चली गई , बैकुंठ जा अपनाए
आगे पिछे देखने लगा कुछ भी ना बाकी पाये। सारी दुनियां देख ली सब के सब मिले पराये।
अपनापन जब लगा ढूंढने, खुद से बड़ा अपना मिला न कोए।
माता तक तो त्याग गई किस को सिर निवाए,
शत शत मातृत्व को नमन मेरा , जो मुझे इस जहां में लाये।
लाड प्यार दुलार त्याग दिए फिर भी हैं अपनायें
चिन्ता न कर उनकी सबकी, सब है पराये। शरीर तक तो साथ नहीं सब राख बने पाये।
अपना आपा रखिये जो होता नहीं पराये।
