ज्ञान पहेली का सही उत्तर बताये, क्या आप जानते हैं कि भारत का जन्म कब हुआ?

  1. 26 नवंबर 1949
  2. 26 जनवरी 1950
  3. 15 अगस्त 1947
  4. 14 अगस्त 1947 प्रशन का सही उत्तर लिख कर अपने ज्ञान को बढ़ावा दे। यह आपके लिए प्रतिस्पर्धा परिक्षा में उपयोगी सिद्ध होगा। इसके लिए वेबसाइट पर ब्लॉग हर रोज़ पढ़े।

एबीएस काल दर्शक कलेंडर

आप अपने भविष्य की आने वाली पीढ़ियों की जानकारी के लिए एबीएस काल दर्शक कलेंडर का प्रयोग कर सकते हैं। इससे आपके पूर्व जन्म के समय का कब तक समय व्यतीत हो चुका है जान सकते हो। पूर्व जन्म के भार व अधिभार की जानकारी मिलती है। जैसे अब हम 1904 -05 के भार भोग रहे हैं। इसको पढ़ने के लिए कुछ समझना आवश्यक है। यह 19 भी से उल्टा पढ़ा जाता है अप्रैल, मार्च की ओर।

कैसा लगा एबीएस कलेंडर, अपने सुझाव अवश्य दें ताकि आपकी मदद करने में कोई परेशानी न हो। घर में रखने से ही लाभ होगा।

आप निम्नलिखित में से किसी के आधार पर जीवित रहते हैं

  1. माता
  2. पिता
  3. भोजन
  4. सांस अपने दिमाग को तरोताजा करने के लिए हर रोज़ पहेलियों को हल करें ताकि आपका मस्तिष्क ज्ञान का भंडार बने। ज्ञान ही ऐसी अमूल्य धरोहर है जिसे कोई छीन नहीं सकता है।

धन्य नकारा है हरियाणा सरकार

सरकारें जनता की समस्याओं का साझा स्वरूप होती है। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की नियुक्ति भी इसी कारण की जाती है कि जनता की समस्याओं का समाधान सही,कम समय में व सही प्रकार के व्यवहार से हो। ऐसे देखा जाए तो वे किसी के भाई , भतीजे,मां, बाप, चाचा,ताऊ आदि होते हैं। लेकिन वैधानिक मजबूरियों के कारण वे अपनत्व न दिखाने पर मजबूर होते हैं।

परन्तु उनका व्यवहार हमेशा उपेक्षा भरा रहता है। व किसी मदद करने की बजाय,उसको देरी से करने की अपेक्षा रखते हैं। अकेले कर्मचारियों का भी दोष नहीं होता है, इसमें उल्लेखनीय भूमिका अधिकारियों की होती है। वे आम जनता की समस्याओं का समाधान करवाने की बजाय, सारा दिन दफ्तरों से गायब रहते हैं ‌ पूछने पर पता चलता है कि आज नही आयेंगे, वे चौटाला की बकवास सुनने गये है़। लोग दूर दूर से किराया लगा कर आते हैं। उन्हें फिर आने की कह कर टरका दिया जाता है।

चौटाला कोई काम तो नहीं,सारा दिन निठल्ले होते हैं चल पड़ते भीड़ बढ़ाने , रास्ता रोक कर गिरफ्तार हो ने के चक्कर में, वह एक आध अपराधी तत्व को बचा तो ले जायेंगे। इसके एवज में हजारों लोगों को बेवजह यातनाएं झेलनी पड़ती है। रुपए खर्च करने पड़ते हैं। यदि उन्हें गिरफ्तार होने मजा आता है तो किसी ऐसे थाने में गिरफ्तार हो जहां पुलिस वालों को कोई काम नहीं होता हो। ताकि उन्हें भी काम मिल सके ।

सरकारी कार्यालयों की हालात यह कि कहीं कुर्सी टुटी पड़ी है तो कहीं अग्नि शमन यंत्र टूटे पड़े हैं। भवन की मरम्मत व रंगाई- पुताई तो जब से भवन बना है उसके बाद से नहीं हुआ है। रख रखाव के मद का खर्च पूरा हज़म कर गये है़। कम्प्यूटर महाराज तो उच्च कोटि के पंडित की भांति कार्य करते हैं। लाख बुलावा देने पर समय मिलता है वैसे ही कम्प्यूटर महाशय का हाल है लाख कोशिश करने पर चालू होता है। साहब की शिकायत करें तो जो हाकिम ऊपर बैठे हैं उनके कान सांप के कानों की तरह होते हैं। सांप बेचारे को तो कान नहीं होते हैं मूंडी जमीन पर रखनी पड़ती है लेकिन इन अधिकारियों को तो कान होते हैं फिर भी नहीं सुनता और दिखता है।

कर्मचारी व जनता परेशान करने में शायद उन्हें बहुत मज़ा आता है। इसीलिए किसी भी कम्प्यूटर की रिपेयरिंग नहीं कराई जाती है। हर रोज वोट लेने के लिए व सत्ता हथियाने के लिए लोक लुभावन कानून बना दिया जाते हैं कर्मचारियों व अधिकारियों को इसका पता तक नहीं होता है। इस टेबल से उस टेबल के बीच चक्कर लगाते हुए कार्यालय का चपड़ासी ताला चाबी हाथ में लिए कहता है,चलो बाहर, बंद करने का समय हो गया है।

सरकार बताये कि जनता शिकायत करने कहां जायें।जो नं शिकायत का दिया जाता है,वह आफिस के कम्प्यूटर में कहीं दर्ज नहीं मिलता है। यह सरकार के विकास व भारत के विकास की तस्वीर। धन्य है भारत के लोग इतने गन्दी कानून व्यवस्था को मान सम्मान दे रहे हैं।

अपने दिमाग की कमजोर नसों को मजबूत बनाये

अपने मस्तिष्क को नींद उठा कर सजग बने । निम्नलिखित प्रश्न का सही उत्तर लिखे :-

आपके दादा जी की बहन आपकी नाते में क्या लगती है

  1. बहन
  2. बुआ
  3. माता
  4. दादी

अपने रिश्तों की पहचान बनाये रखें तथा उनका मान सम्मान अवश्य करें। उनका आशीर्वाद हमेशा आपको उन्नति के मार्ग पर चलने को बाध्य कर देगा।

प्रशन कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त अवश्य करें। ताकि आपकी मदद करने से हमें प्रोत्साहन मिले।

दिमागी कसरत अवश्य करें

निम्नलिखित प्रश्न को सही हल कर बताये की इसका सही उत्तर क्या है?

-4*5+2÷2= ?

  1. 1.5
  2. 5.5
  3. 11
  4. 17

अपनी राय व प्रतिक्रिया अवश्य दे। ताकि आपके दिमाग को तेज व तरार बनाया जा सके।

चिकित्सा की उत्तम पद्धति

आधुनिक युग में आधुनिकता के बोझ के कारण मनुष्य अनेकों प्रकार की समस्याओं से घिरा हुआ है। आये दिन नयी समस्या समाने इन खड़ी होती है। इसका कारण तो बहुत ही छोटा सा है लेकिन परिणाम बहुत ही बड़े हैं जितने वे अच्छे हैं उतने ही भंयकर रुप से बुरे भी है। इन्हीं समस्याओं के निवारणार्थ कुछ विधाएं विकसित की गई है। अनेकों वर्षों की अथक परिश्रम के फल स्वरूप कुछ सिद्धांत व वस्तुएं प्रस्कृत की, जिन्हें हम औषधि के नाम से जानते हैं।

इस विकास के दौर में अनेक पद्धतियां प्रचलित है जैसे आयुर्वेद, एलोपैथिक, यूनानी, घरेलू, टोने-टोटके, तंत्र मंत्र, खगोलीय, और होमियोपैथी पद्धति। सबके अपने फायदे व नुकसान भी हैं। आज की महंगाई के युग में हर आदमी को हर पद्धति से इलाज भी संभव नहीं है। उनकी आमदनी से कई गुणा मंहगा इलाज का खर्च आता है। इस कारण लोग बिमारी के कारण अकाल मृत्यु की गोद में समा जाते हैं।

इसी संदर्भ में होमियोपैथी की दीवारें काफी सस्ती पड़ती है। यदि आपका चिकित्सक अच्छा जानकार हैं। अतः होमियोपैथी को अपनायें व अपनी बिमारियों से छुटकारा पाये।

गर्मी लूं से बचने के आसान से उपाय

अप्रैल का महीना समाप्ति के कगार पर है। सभी रबी की फसलों की कटाई व कढ़ाई हो चुकी है, यदि बची होगी तो किसी किसी जगह हाथ से कटाई वाली फसलें बची होगी। इस सीजन में गर्मी व फसलों के कारण कुछ तकलीफ़ हो जाती हैं। यदि इनसे बचाव के लिए ऐतिहात बरतनी आवश्यक हो जाती है।

इसके कारण होने वाली तकलीफ़ों में गले खराब हो ना , कटाई, कढ़ाई के समय धूल मिट्टी व फसलों के अंश सांस लेने की प्रक्रिया के दौरान नाक व गले में जा कर चिपक जाते हैं। जिससे शरीर में अलर्जी, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत, सिर दर्द जैसी आम तकलीफ़ के साथ में फसलों के गन्दे अवशेषों से आन्तरिक संरचनात्मक रोग भी उत्पन्न हो जाते हैं।

इससे बचने के लिए सबसे महत्वपूर्ण उपाय यह है कि आप फसलों कटाई, कढ़ाई व भूसा बनाने व ढोने के समय अपने नाक, मुंह व कानों को कपड़े से ढक कर रखें तथा वह कपड़ा कहीं से लटकना नहीं चाहिए। आंखों पर 0 नं का चश्मा अवश्य लगाएं। आंखें बेशकीमती अंग है इनकी सुरक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। आंखें गई तो जहान गया।

यदि किसी कारणवश आप के साथ गले, नाक की तकलीफ़ हो गई हो तो, अपने साथ दुनिया की सबसे सस्ती वस्तु निंबू रखें। उसको एक गिलास पानी में निचोड़ कर पानी पी लें। गले की तकलीफ़ तुंरत ठीक हो जाएगी, साथ में आगे बिमारी बढ़ने नहीं देगा। लूं लगने का खतरा टल जायेगा। शरीर में पानी के कभी नहीं होने देगा। शारीरिक ऊर्जा सन्तुलन को बनाते रखेगा। यदि कुछ तकलीफ़ बढ़ गई हो तो निंबू का छिलका थोड़ा सा चबा कर खाए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।

इसका एक बेहतरीन उपयोग और है वह यह कि यह आपको महंगे महंगे उत्पादों की खरीद से बचा सकता है। जैसे टूथपेस्ट, इसका छिलका दांत साफ करने के काम आता है। दांतों को निरोगी बनाता व मसूड़ों को मजबूत कर, पायरिया नामक बिमारी से बचाव करता है।

सारांश: गर्मी के लाजवाब तोहफे को हमेशा अपने साथ रखें व स्वस्थ रहें। अपने परिवार को भी स्वस्थ बनाए।

स्वस्थ सोचिए स्वस्थ रहिए

स्वस्थ सोचिए स्वस्थ रहिए। मनुष्य आजकल इतना परेशान रहता है जिसके कारण उसका स्वास्थ्य दिन प्रतिदिन गिरता जाता है।उसे कोई रोग न होते हुए भी भंयकर रोगों से ग्रस्त रोगी की भांति नजर आता है। मनुष्य यदि जन्म आधारित भाग्य अनुसार कर्म करें तो अधिकतर समस्याएं स्वयं समाप्त हो जाती है। यह सब पूर्व निर्धारित होता है लाख जतन करने पर भी कम आमदनी के साथ जीवन यापन करना पड़ता है। वह कितने ही पूजा पाठ कर ले। यहां एक बात ध्यान देने लायक है कि किसी को जीवन के आरंभ में मिल जाता है किसी को जीवन के बाद को समय में मिलता है।किसी को तो मिलता ही नहीं, परन्तु भाग्य में शांति और समृद्धि उसे उसके बच्चों के भाग में मिलती है किसी की पत्नी आने के बाद भाग्योदय होता है। किसी का बिगड़ जाता है। लोग इसे उन द्वारा की गई पूजा का प्रसाद कहते हैं लेकिन पूजा का तो नाम मात्र है, यह सब उसके पूर्व जन्म के प्रारब्ध का फल है। इस जन्म में किए कर्मों का फल अगले जन्म में मिलेगा। अतः इसकी चिन्ता में शरीर को अस्वस्थ न बनाएं। लाख प्रयत्न करने पर भी इस जन्म के कर्म का फल नहीं मिलता है।जब फल मिलना ही नहीं है तो उसके लिए चिन्ता में शरीर को रोग ग्रस्त कर नकारा न करे ।जो मिलता है उसे खुश होकर स्वीकार करें। परमात्मा का सुकराना अदा करें। आपने बहुत दिया। ऐसे भव में भी कर्मों का सही अवलोकन कर सम्मानित करें। उनको कोटि कोटि नमन करें। इसी प्रकार मार्ग दर्शन करते रहे। ताकि बुरे कर्मों व बुरे मार्ग बचाव हो सके। कोटि कोटि धन्यवाद दे सृष्टि रचेता को। हमेशा खुश रहे, चेहरे को तेजोमय बनाने के लिए हंसी नाम दवा अपने शरीर में व्यवस्थित रखें। दूसरों की दया का पात्र अपने आप को न बनने दें। अपने शरीर से यह अहसास कभी भी न होने दे कि आप कष्ट से ग्रस्त हैं। चेहरे की हंसी आपको अमृत समान व पारस पत्थर की तरह बना छोड़ेगी।यह अमृत औषधि अवश्य आजमाएं व हमेशा अपने पास रखें। इसका घुट हमेशा हर समय पीते रहे। इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।

मोदी की केन्द्रीय सरकार का लोगों को लूटने का आसान व अनोखा असरदार कानून।

 नरेंद्र मोदी ने भारत के नागरिकों को बुरी तरह से लूटने के हर रोज नए नए तरीके इस्तेमाल में ला रहे हैं। कल परसों जी अब की 28% कर बढ़ा दिया है। आज RBI के साथ मिलकर दो बैंकों और ज्यादा बैंक में खाता रखने पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। लोगों की कुछ भी मजबूरी में एक से अधिक बैंकों में खाता रखना जरूरी है। अब लोगों ज्यादा ब्याज भी नहीं लेने पर रोक लगा दी है। क्योंकि अधिकतर लोग ब्याज व नौकरी और व्यवसाय के कारण अधिक बैंकों में खाता रखने पर मजबूर हैं।

इसी कमजोरी का नाजायज़ फायदा भाजपा सरकार उठायेगी। अन्य राज्यों में होने वाले लोगों के वोट खरीदने में इनका प्रयोग शत-प्रतिशत किया जायेगा। ताकि वहां पर घपला करने वालों को देने के लिए रुपए इकट्ठे कर लिए जाएं। यह सब से सस्ता व आसान उपाय है। किसी नज़र इस गंदे कानून पर जायेगी तब तक सारा रुपया हड़प लिया जायेगा। लोगों सरकार द्वारा रिश्वत खोरों व ईवीएम बदलने या हेक करने वालों को चुपके चुपके अपना उल्लू सीधा कर लें। अब मशीन हैक करने वाले मास्टर माइंड देश अमेरिका में मोदी के सहयोगी ट्रंप की सरकार फिर बन गई है। अमेरिका का प्रमुख कार्य दूसरे देशों में दुश्मनी करवाने के सिवाय कुछ भी नहीं है।

जीत के बाद ट्रंप की महान बेवकूफी आप ने देख ही ली होगी। अपने आफिस में जाने पहले ही ईरान व इजराइल को भड़का दिया। वह युद्ध के लिए इतना उत्तेजित है कि राष्ट्रपति पद की शपथ लेने व हस्ताक्षर करने पहले ही युद्ध भूमि तैयार करदी। अमेरिका का तो कुछ नहीं बिगड़ेगा लेकिन मरेंगे बेचारे इजराइली व ईरानी। वह खड़ा हो कर तमाशा देखेगा। ऐसे मूर्ख व बेवकूफ देश भारत ने साथ नहीं दे ना चाहिए। ताकि निर्दोषों की हत्या का इल्ज़ाम भारत के लोगों पर न आए। इसके लिए भारत के लोगों को भारतीय जनता पार्टी से पीछा छुड़ा लेना चाहिए। विश्व व अमेरिका की जनता ने ईमानदारी से इस प्रश्न का जवाब अवश्य देना चाहिए। यदि लोग युद्ध रोकने के लिए आगे आए। नहीं तो इस बार विश्व युद्ध हुआ तो तीज़ चोल भिगे तो हरियाणवी लोकोक्ति स्वयं सम्पूर्ण पृथ्वी से जनजीवन समाप्त कर देगी‌ । यह कहावत स्वयं सिद्ध है। कोई भी तीन बार इस कोई घटना घटित हुई हो उसका अवलोकन करके सिद्ध कर सकते हो। देखते रहो क्या क्या घटित होगा। तब लोगों को सोचने का समय तक समय नहीं देगा।

Create your own website, free on WordPress.com.Create your own website.
Start free