देखो भाई कार आई,क्या कहता है माईक
जोर जोर से चिलाया है एक और चुनाव लाया है,
इसी लिये गली में आ कर चिलाया है,
जाकर देखो क्या कहता पाया है,
रंग बिरंगे झंडे लगा कर देश बांटने आया है,
एक और झूठा भाषण सुनाने आया है,
घर को लूटने के नये नये तरीके लाया है,
सास बहू व बेटी की बेइज्जती करने के नये नये तरीके बताया है
कोई काम न करना पचास हजार देकर जन्म पर,
बलात्कार उनके करवाने आया है,
दहेज प्रथा खत्म करने के नाम ले
दहेज बढ़ाने आया है
2000 से बढ़े 5000 हजार रूपये बुढापे के देकर
बुढ़ापा ,बिमारी व रंडेपा देने आया है
कोई काम न करियो घर बैठे बैठे देने आया है
बेरोजगारी इतनी बढ़ा देगा यह बताने आया है
सारे रोजगार बेच देगा सरकार के
तुम्हें बेरोजगार करने आया है
रोटी तुम नहीं खाना चुनाव आया है
तुम्हारी रोटी नेता व उनके चम्मचे खायेगें
यह चिला चिला कर बताने आया है
तुम खाना पिना दुध व पानी सरकार
के लूटेरे नेताओ को देना
तुम्हारे लिये कुछ दिन मुफ्त में दारू पीना
तुम्हारे घर उजाड़ने के साधन लाया है
गांव गांव राह राह में दारू के ठेके खूलवा देगें
यह संदेश छपवाया है
तुम दारू पी के गंदी नालियों में पड़े सड़ना
नेता तुम्हारे मजे लुटने आया है
तुम्हारे बच्चों को चोर डकैत बना देगें
ऐसी पढ़ाई पढ़ाने आया है
चारो तरफ से तुम्हें लूट लूट खायेगें
ऐसी मंहगाई बढ़ाने फिर चुनाव आया है
संभलने न दूंगा तुमको
लूटेरों का तुफान लाया है
यह फरमान सुनाया है देखो
भाई एक हैवान चुनाव फिर आया है
पहले तो 5 साल में आते थे अब
तो हर रोज चुनाव होनो का रोब दिखाया है
देखो बाहर कौन आया है
हाथ जोड़े खड़ा एक हैवान
तुम्हें लूटने आया है दैखो
भाई बाहर क्या नंगा नाच नचाया है
एक चुनाव फिर आया है
