अब आप को सरकार के फरमान के लिए मानसिक परेशानी नहीं उठाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको सरकार के किसी आदेश के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा क्योंकि आजकल सरकार की जगह आपको लोकडाऊन में रहने के लिए गर्मी आदेश देगी । आज कल भयंकर रुप से गर्मी पड़ रही है लोगों को अपने घरों में कैद कर रही है यदि बाहर निकले तो आपको काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैक्योंकि सूर्य देव अपने प्रकांड तेज के साथ सिर पर दस्तक दे रहे हैं पूरे संसार की आधि व्याधि का नाश करने के लिए बहुत तेज गर्मी का उत्सर्जन कर रहे हैं जिससे करो ना जैसी भंयकर बीमारी का खात्मा कर सके ,चमड़ी जलाने वाली गर्मी बाहर आपका तहे दिल से इंतजार करती हैं , ताकि अपने ग्रह के रोग दोष दूरकर सके। जोहड़ कुंए को सुखाने को तत्पर है। ताकि उनकी सफाई के बाद साफ जल भरा जा सके। सभी पशु व पक्षी स्वच्छ जल पी सके ।और बिमारियों से बचे रह सके ।गर्मी से बचने के लिए अपने घर के अंदर रहे । यदि बहुत ही आवश्यक हो तो घर से बाहर निकले जब भी घर से निकले तो उसका समय सुबह या शाम का निश्चित कर लें।अन्यथा दोपहर को बहुत तेज गर्मी पढ़ती है और लू लगने का खतरा बना रहता हैलू से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। लू लगने से मौत भी हो सकती है। उल्टी ,दस्त, चक्र आना व बेहोशी हो सकती है।इन सबसे बचे कर ही ,आप गर्मी में अपने को ठीक ठाक रख सकते हो। इनसे बचने के लिए आपको घर के अंदर रहना या दफ्तर में रहना होगा। यदि कारण वश निकलना भी हो तो अपने साथ लू से बचाव के काम आने वाली सामग्री साथ में ले।जैसे कि पानी की बोतल। आइसिंग पदार्थ। जो पानी का तापमान कम रख सके। नींबू ब संतरा या उसके उत्पाद रखें।। रुहअफजा पानी में मिलाकर रखें। यह तापमान कम करने में मदद करता है। पानी ओ र ओ का ही प्रयोग करें।छाते का इस्तेमाल करें। खादी को महत्व दें ताकि आपकी त्वचा दमकती रहे। जब भी उल्टी का हसास हो संतरे या नींबू की गोली मुंह में रख लें। उल्टी नहीं आयेगी। या आधा नींबू चूसें। यदि चूस नही सकते तो चेहरे या मुंह के पास रखें।इससे आपकी उबकाई तुंरत बंद हो जायेगी।चेहरे को झुलसने से बचाने के लिए सनस्क्रिन लोशन का इस्तेमाल करें। आंखों पर फोटोजेनिक चश्में का इस्तेमाल करें।आप स्वयं का व गर्मी के लोकडाऊन के नियमों का पालन करें। इसमेें सरकार कुछ नहीं कर सकती। जो भी करना है तुम्हें ही करना है।
