धन्य है हे करोना वायरस जो उस दुनियां को काबू कर अनुशासन का पाठ पढ़ा दिया । जो दुनियां आज तक किसी भगवान के सिखकाये नहीं सिखी व सब तुने ऐसे सिखा दिया जैसे वे करोड़ों युगों से अनुशासन का पालन करने लग गये हैं। लोगों ताजूब हो या न हो , मुझे बहुत ताजुब हो रहा है। किसी ने कानून नहीं माना, सरे आम कानून की धज्जियां उड़ाने वाले लोग ,इतनी आसानी से हार मान अनुशासित हो जायेगें किसी को अहसास भी नहीं हुआ । यह सब उस आंखों से न दिखने वाले योद्धा करोना का कमाल है। इस धरती के लोगों ऐसा ही शिक्षक चाहिये था वह करोना के रूप में मिल गया है।
आजकल किसी भी भगवान से ज्यादा उसका नाम जपा जा रहा है हर तरफ से करोना की ही आवाज आ रही है। कहीं भी देखों करोना के मंत्र पढ़े जा रहें है। यानि कि सब जगह उसकी चर्चा हो रही हैं। कैससा अजीब योध्दा शिक्षक के रूप में आया है , बिना हथियार के सारी दुनियां में अपनी बहादुरी का लोहा मनवा दिया । वह भी थोड़े से दिनों में,सारा जग त्राही माम् कर उठा है। सब लोग उसकी बहादुरी के खौफ से व्याकुल हैं। सारी सरकारों ने कुबेर का है तु करोन हैखजाना खोल दिया है करोना के नाम पर । धन्य है करोना तु जो महाकाल भगवान बन गया। सारे लोग तेरी पूजा करेगें , तभी तु इस संसार से जायेगा।
जो लोग बसों में चढ.ने के लिये मारा मारी करते थे , वे करोना निरिक्षक के भय से बसों की ओर लखाना तक भूल गये हैं। बसों को देख डरने लग गये हैं कहीं करोना पढ़ाने न आ जाये । लोगों अकेले रहना व चलना सिख लिया हैं पहले परिवार वालों के मना करने जिस जगह पर जाते थे , आजकल कहने पर भी नहीं जाते है, क्या अनुशासन लाया है करोना ,ऐसा तो फोज में भी देखने को नहीं मिलता है। धन्य है तू ।
मेरा एक काम करना , तू अपना बसेरा रण्डियों के कोठो पर व बलात्कारियों की जगहों पर अपना पक्का ठिकाना बना लेना ,झूठे ,मक्कार व भिखारियों से दोस्ती अवस्य निभाना ताकि लोग जैसे आपको गोली खिला कर मारते है वैसे ही इन रिश्वतखोरो को मारना ताकि समाज से बुराई का अन्त आपके साथ हो सके। तब तक चाहे जाना मत ,जब तक संसार सभी प्रकार की बुराई व अपराध मुक्त न हो जायें । धन्य है तू जो काम करोड़ों वर्षों में भी नहीं होते । तूने बिना घूस दिये करवा दिये । मेरा कोटि कोटि सलाम तूझे।
अब तेरे लिये वस्त्र लेने को लोगों से कह दूं वे खरीद लेगें जब तू आये उनके पास तो ले जाना , मास्क व पी पी ई किट तेरे लिये काफी होगें। स्नान के लिये सेनिटाईजर भी ले जाना। सर्दी लगे तो आग प्रबंध कर दिया है ताप सेक लेना ।.
