यह समाचार पत्र में पढ़ कर बहुत खुश हुआ कि पूरे देश में अब फौज का माहौल हो जायेगा।यदि सरकार यह मसौदा लाती है तो देश का बहुत ज्यादा लाभ होगा। सभी लोग आज्ञाकारी ,व नियमों को मानने वाले हो जाएंगे। पूरे देश में एक समता का भाव आ जायेगा। काफी हद तक ऊंच नीच का भेद नहीं रहेगा। सभी फौजी कहलायेंगे।
सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि सबको रोजगार का अवसर मिलेगा। इसे तीन से बढ़ाकर पांच साल कर देना चाहिए। ताकि जब बाहर आये तो उनके पास बचत के रुपयों से अपना धन्धा कर सके ,यदि सरकार और कोई रोजगार नहीं दे सकती। तो वह अपना जीवन यापन , बचत के सही इस्तेमाल से कर सके।यदि सेवानिवृत्त फौजी सरकारी व गैरसरकारी संगठनों में काम करेंगे तो वहां अनुशासन व समय पर कार्य पूरा करने की क्षमता की एक सिविल फौज सरकार व निजी संस्थानों को मिल जायेगी।
मैंने पहले भी लिखा था।सारे नागरिकों के लिए फौज की नौकरी अनिवार्य कर देनी चाहिए। इसमें लंगड़े व अंधे भी लेने चाहिए। वहां बहुत से काम है जो ये लोग कर सकते हैं। भारत से भिखारी प्रवृत्ति समाप्त हो जाएगी।लम्बे समय में ,यह नियम भारत के लिए गोल्डन नियम साबित होगा। नागरिक सोने की भांति चमकेंगे।खुशी होती हैं जब मन की इच्छा पूरी होती है ,वह भी औरौं के लिए।
मैं उस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार करुगां। जो भारत के इतिहास में एक नया स्वर्णिम युग लायेगा। जो भारत को किसी भी हालात में आत्म निर्भर बनने के लिए अहम भूमिका निभायेगा।तब भारत को विकसित व विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।यदि सरकार यह नियम लाती है तो सरकार को मेरा कोटि कोटि नमन।यह एक एंकर का काम करेगा। आप भी एंकर का प्रयोग कीजिए।
