
स

्टेडियम शब्द का देव नागरी लिपि हिन्दी भाषा में खास का मैदान होता है जबकि वास्तविक अर्थ यम का रहने का स्थान। इसका सीधी-साधी बोली में ,आप के बुरे कर्मों की अन्तेस्टी करने की जगह । बैगर किसी द्वैषभाव के अपने जहन में उत्पन्न बुरे कर्मों की खेल के सौहार्दिक भाव से अन्तरमन को साफ करना व रखना होता है। लेकिन कलयुग के प्रभाव व बैगर जरूरत के सन्तान उत्पति ने ,खेल के मैदान को युद्ध स्थली में तबदिल कर दिया है।किरमारा के इस स्टेडियम में युद्ध विभिषका से भी बदतर हालात है। भवन की दिवारों को आदम व हव्वा के जमाने के हथियारों का इस्तेमाल कर धराशाही कर दिया। उसका अवलोकन चित्रमंजरी में देख सकते हो।। सेहत व स्वास्थय बनाने व दुरूस्त करने की जगह हस्पताल के बिस्तर पर दम तोड़ रहा है।उसका कुछ सामान दुकानों व लोगों के घरों के बिस्तरों पर दम तोड़ रहा है। जिस खिलाड़ी के कारण यह बना था, उसने इस में कदम रखने की कोशिश तक नहीं की। फिर भी मैं सरकार तथा खेल विभाग के कर्मचारियों से अनुरोध करता हूँ कि इस में लगाये गये पेड़ कटवा कर ,फलदार पौधे लगवाये ताकि हजारों में कोई एक खिलाड़ी भी हो गा तो, उसके खाने का प्रबंध हो सके।व नित्य प्रतिदिन अभ्यास करने वाले बच्चे उनका देख भाव कर , अपने भविष्य के खाने का प्रबंध कर सके। तथा सात एकड़ भूमि का नहरी पानी स्टेडियम के पौधों व मैदान को हरा भरा रखने के लिये पुनः स्टेडियम में छोड़ा जाये।
